Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राज्य सरकार की अनेक योजनाएं किसानों को पहुंचा रही लाभ–उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 29, 2025 Tags: , , , ,

-लेजर लेवलर व अन्य कृषि यंत्र का किसान किराए पर ले हैं लाभ–उप निदेशक कृषि विभाग

-इच्छुक किसान 11 मई तक कृषि अभियंता कार्यालय में अपने आवेदन करवा सकते हैं जमा।

BOL PANIPAT ,29 अप्रैल। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए अनेकों योजनाएं उपलब्ध कराई है ताकि उन्हें खेती में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े वह इन लोग योजनाओं का लाभ लेकर किसान अपनी स्थिति को बदल सके।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक आत्माराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 विभागीय लेजर लेवलर व अन्य कृषि यंत्र पानीपत के विभिन्न खण्डों में किसानों के खेतों के भूमि समतलीकरण व अन्य कृषि कार्य करने के लिये कस्टम हायरिंग आधार पर किराये पर चलाने हेतू अपना ट्रैक्टर (चालक सहित) किराये पर देने हेतू 50 एच०पी० अथवा अधिक का ट्रैक्टर (मॉडल 2020 या उसके बाद) चालक सहित वित्त वर्ष 2025-26 में प्रतिदिन 10 घण्टे की दर से 180 दिनों के लिये विभाग किराये पर देने के लिये निविदा आमन्त्रित कर रहा है।
उपनिदेशक ने बताया कि
डीजल किसान द्वारा दिया जायेगा। निविदा के साथ ट्रैक्टर की वैध आर०सी० की प्रति, ड्राईविंग लाइसेंस की प्रति आधार कार्ड की प्रति, पैन कार्ड की प्रति, बैंक खाते की कॉपी की प्रति. परिवार पहचान-पत्र की प्रति, शपथ-पत्र, जमा करवायें। सफल रहने वाले आवेदनकर्ता को 10हजार रुपये की प्रतिभूति राशि जमा करवानी होगी तथा विभाग के साथ तयशुदा अनुबंध करना होगा।
उन्होंने बताया कि अन्य किसी भी जानकारी के लिये सहायक कृषि अभियन्ता, पानीपत के कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक किसान अपने आवेदन दिनांक 11 मई 2025 सांय 5 बजे तक सहायक कृषि अभियन्ता, पानीपत के कार्यालय में जमा करवा सकते है।

Comments