Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


7 अगस्त को ब्राह्मण समाज द्वारा महान हिन्दू ब्राह्मण योद्धा विश्वास राव पेशवा वा सदाशिव राव भाऊ की 261 वी ऐतिहासिक जयंती मनाई जाएगी

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at July 23, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 23 जुलाई 2022 को महाराजा होटल में ब्राह्मण समाज द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 7 अगस्त 2022 को काला आम उग्राखेड़ी सनोली रोड पानीपत पर विश्वासराव पेशवा वा सदाशिव राव भाऊ की जयंती धूमधाम से मनाने पर चर्चा की गई वा आगे की रूपरेखा तैयार की गई इसकी अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित राम रतन शर्मा द्वारा की गई.

उन्होंने बताया कि किस प्रकार पानीपत की तीसरी लड़ाई में ब्राह्मण समाज के महान योद्धाओं ने अद्भुत शौर्य का परिचय दिया वह अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और देश के लिए शहादत दी उनकी उनके इस बलिदान को याद करते हुए ब्राह्मण समाज 261 साल पश्चात उनकी प्रथम जयंती मना रहा है जिसमें पूरे पानीपत जिले से व आसपास के जिलों से हजारों की तादात में सभी समाज के लोग इकट्ठा होकर जयंती को धूमधाम से मनाएंगे जिसको लेकर ब्राह्मण समाज में काफी उत्साह है इस मौके पर आज जिला उपप्रधान शिवकुमार शर्मा ,शहरी अध्यक्ष मनोज शर्मा ,जयदेव शर्मा ,अजय शर्मा ,धर्मवीर शर्मा ,समालखा के हलका प्रधान राधेश्याम शर्मा ,सुनील शर्मा पट्टी कल्याणा, दीपक शर्मा भापरा, विनोद शर्मा सरपंच नारायणा ,मुकेश त्यागी सुनौली ,इसराना का हल्का प्रधान रामचंद्र अलूपुर, बलराज कारद ,रामनिवास पढ़ाना, अनिल उटला इत्यादि मुख्य रूप से मौजूद रहे

Comments