श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारियों को लेकर बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ लाए गए अक्षत
BOL PANIPAT : अयोध्या में श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारियों को लेकर, सनौली रोड, ऋषि कालौनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण सांई बाबा मन्दिर में आज निमंत्रण के रूप में अक्षत चावल पालकी शोभायात्रा के साथ बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ लाए गए। मन्दिर प्रांगण से एक पालकी शोभायात्रा गंगापुरी रोड स्थित शिव मन्दिर तक निकाली गई। इस अवसर पर किशन लखीना, कैलाश नारंग, राजेन्द्र टुटेजा, पंकज नारंग, किशन लाल शर्मा रूपेश लखीना, जुगल नन्दवानी, दिनेश ढींगड़ा, अनिल रेवड़ी, विजय नारंग, राजेश लखीना, योगेश बांगा, सतीश नागपाल, रमेश खुंगर, प्रेरित तनेजा, प्रेम चन्द शर्मा, हरेकृष्णा जोशी एवं महिला संकीर्तन मण्डल के सदस्य उपस्थित थे।

Comments