Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में मेडिकल एवं नेत्र जाँच शिविर लगाया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :04 अगस्त 2022, सैक्टर 13-17 में स्थित दयाल सिंह पब्लिक स्कूल पानीपत में ‘विजन स्प्रिंग एन.जी.ओ.‘ (सही दृष्टि सफल जिंदगी) की ओर से मेडिकल एवं नेत्र जाँच शिविर लगाया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर की अध्यक्षता में किया गया। सम्पूर्ण विद्यार्थियों की प्राथमिक जाँच के लिए मई माह में दस शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों ने कक्षा प्रथम से दसवीं और बारहवीं कक्षा के सभी छात्रों की प्रारंभिक नेत्र जाँच की और आगे की जाँच के लिए छात्रों का चयन किया गया।

‘विजन स्प्रिंग एन.जी.ओ.‘ से 2 डाॅक्टरों और 2 हेल्पर्स की टीम ने विद्यालय नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया। उन्होंने 928 छात्रों की आँखों की जाँच की और पाया कि 367 छात्रों को चश्में की जरूरत है। इसके अलावा 115 छात्रों को विशेष जाँच के लिए नेत्र विशेषज्ञ के पास भेजा गया। इसके बाद विजन स्प्रिंग ने 639 चश्में जरूरतमंद बच्चों को प्रदान किए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता कुमार तोमर ने अपने वक्तव्य में कहा कि कोरोना  महामारी ने बच्चों की शिक्षा को बुरी तरह से प्रभावित किया हैं।

इस दौरान कम्प्यूटर, मोबाइल स्क्रीन टेब आदि तकनीकी उपकरणों के प्रयोग का दुष्प्रभाव बच्चों की आँखों पर पडा है, जिसका परिणाम आज स्पष्ट दिखाई दे रहा है उनकी नेत्र ज्योति कमजोर हो गई है। ऐसे बच्चों की मदद के लिए विजन स्प्रिंग संस्था ने ‘सही चश्में से मिले दृष्टि की पूरी शक्ति वही है असली चमत्कार‘ स्लोगन के तहत नेत्र जाँच करने एवं उन्हें चश्में प्रदान करने के लिए विशेष मुहिम चलाई हैं जिसका मुख्य लक्ष्य आंशिक रूप से दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में धुंधलेपन को दूर करना है ताकि बच्चे अपनी मंज़िल से पहले कहीं न रूकें।
अंत में प्रधानाचार्या ने विजन स्प्रिंग की टीम के सभी सदस्यों का इस पुण्य एवं लोक कल्याण कार्य के लिए धन्यवाद किया।

Comments