Friday, July 3, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण संरक्षण हेतु हेम्स/ सोलिडरीदाद/ आइकिया  व निटरा  प्रतिनिधियों की बैठक.

By LALIT SHARMA , in Business , at September 29, 2023 Tags: , , , ,

सोलिडरीदाद   रीसाइक्लिंग में पूरा सहयोग देगी : चार्लोट गोली

BOL PANIPAT : 29 सितम्बर,पानीपत टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज का हब है । यहाँ रीसाइक्लिंग का बडा स्कोप है।   यदि पानीपत में पानी पूरा  रियूज का प्रबंधन  हो जाता है तो पर्यावरण को बहुत बड़ा लाभ होगा।  जैसे एसटीपी  का पानी  और सीईटीपी का पानी   ये शब्द हेमस के प्रधान भीमा राणा ने सेक्टर 29 में  अपने कार्यालय पर पर्यावरण संरक्षण के लिए आइकिया   तथा  सोलिडरीदाद   प्रतिनिधियों की बैठक में कहे।।भीम राणा ने कहा जो प्रस्ताव इन संस्थाओं का है उस के हिसाब से रीसाइक्लिंग की जाए तो इस से पर्यावरण का बचाव तो होगा ही साथ भी रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे । फाइबर रीसाइक्लिंग के उत्पाद सस्ते होंगे उस से मार्केटिंग अधिक होगी तथा क्रेता को भी लाभ होगा।
भीम राणा ने कहा की हम इस दिशा में    आइकिया   तथा  सोलिडरीदाद   प्रयास कर रहे है हम उनका आभार व्यक्त करते है।

सोलिडरीदाद  रीसाइक्लिंग उत्पादों को बढावा देने का गंभीर प्रयास करेगी। आइकिया के प्रतिनिधि सैमुअल ग्रेनफेल ने कहा क्रेताओं को रीसाइक्लिंग उत्पाद खरीदने को प्रोसाहित्त करेगी।

निटरा  के   प्रतिनिधि  पंकज कुमार ने बताया कि सरकार और निटरा  पानी प्रबंधन और रीसाइकलिंग को लेकर बहुत गंभीर है और इसके लिए  निटरा  पूरा सहयोग करेगा
तीरथ ने बताया की हमारा एनजीओ  पानीपत में पहले ही काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा .बैठक में मुख्य रूप ई आख्तीवेल, अहमद समक्ष , सोलिडरीदाद     से श्रवन, अनुराग सचान,  निटरा   से पंकज कुमार,संजय हराने तथा जैदी तीरथ  मौजूद रहे।

Comments