स्लम एरिया में मेगा कैम्प का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT , 3 जून। शुक्रवार को उपायुक्त सुशील सारवान एवं निदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा पंचकूला के मार्गदर्शन से जिला बाल संरक्षण समिति पानीपत द्वारा सड़क की परिस्थितियों में रह रहे निराश्रित, बेसहारा, भिक्षावृति, बाल श्रम जैसी परिस्थितियों में रह रहे बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाने हेतु सृष्टि कल्याण समिति ओपन सेंटर होम, उझा रोड पानीपत एवं सेक्टर 25 में स्थित स्लम एरिया में एक मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता द्वारा बताया गया कि कैंप के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 50 बच्चों की हैल्थ स्क्रीनिंग की गई तथा 50 बच्चों को बाल कल्याण समिति पानीपत के समक्ष पेश किया गया। मौके पर एनसी विभाग द्वारा 17 बच्चों के आधार कार्ड एप्लाई करवाए गए। इस दौरान अंजू संरक्षण अधिकारी संस्थागत जिला बाल संरक्षण समिति पानीपत एवं अशोक कुमार बाल कल्याण समिति पानीपत भी मौजूद रहे।

Comments