Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


 फेमिनिस्ट क्रिटिसिज्म विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 19, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत के अंग्रेजी विभाग द्वारा एम.ए. इंग्लिश के विद्यार्थियों के लिए “फेमिनिस्ट क्रिटिसिज्म” विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. रेखा शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़  कर  भाग लिया और इस विषय पर अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को जोड़ी में विभाजित कर विषय पर चर्चा कराई गई जिसमे शीला और जय ने बाजी मारी । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और सभी प्रतिभागियों की सराहना की। उन्होंने साहित्य की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साहित्य विद्यार्थियों को सोचने, संवाद करने और मानवीय स्वभाव की जटिलताओं को समझने में मदद करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा इससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर अंग्रेजी  विभाग को बधाई दी और भविष्य में भी इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियों को आयोजित करने के लिए प्रेरित किया।

विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों की अभिव्यक्ति क्षमता, आलोचनात्मक सोच तथा भाषिक कौशल का विकास होता है। यह प्रतियोगिता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना की और विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के सभी सदस्य उपस्थित रहे |

Comments