Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के “माइंड रिफ्रेशिंग फन कैंप”  का  आयोजन  किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 30, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल, जी.टी. रोड, पानीपत द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “माइंड रिफ्रेशिंग फन कैंप” का आयोजन  किया  गया। यह कैंप 27, 28 और 30 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित किया गया। इस विशेष कैंप में बाल वाटिका से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भाग लेने की व्यवस्था थी। उल्लेखनीय है कि इस कैंप में प्रवेश नि:शुल्क था ताकि अधिक से अधिक बच्चे इसका लाभ उठा सकें।

इस फन कैंप का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से नई ऊर्जा प्रदान करना था। कैंप के दौरान विद्यार्थियों के लिए कई रोचक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें डांस कोरियोग्राफी, टेक-इंटीग्रेटेड फन, फायरलेस कुकिंग, ताइक्वांडो और योग, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियाँ (बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट), फन गेम्स/इंडोर गेम्स तथा म्यूजिक मैजिक जैसी गतिविधियाँ शामिल थी। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा मिला।

विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं। “माइंड रिफ्रेशिंग फन कैंप” बच्चों को सीखने के साथ-साथ आनंद  लेने का  अवसर प्रदान करेगा और उन्हें नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करेगा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस फन कैंप में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है ताकि बच्चे “फन बेस्ड लर्निंग” के माध्यम से अपनी प्रतिभा  को निखार सकें। प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा व उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा ने सभी प्रतिभागियों को उपहार व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। 

Comments