विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमिता पखवाड़े के तहत आइडिया प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई.बी.(पीजी) कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर उद्यमिता पखवाड़े के तहत आइडिया प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें 28 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की उद्यमिता कौशल और प्रस्तुतीकरण योग्यता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उधमिता से जुड़े विभिन्न विचारों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यक्त किया। छात्रों ने नए बिजनेस प्लान जैसे टेक्सबुक साइकिल, इकौ मिरर, मल्टी फंक्शनल सेल्फ डिफेंस पेन,एजुकार्ट आदि विषयों को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन द्वारा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने की। उन्होंने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर उनको बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कौशल विकास, प्रतिभा निखारना, नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना, टीम वर्क और अनुशासन सिखाना, और उन्हें एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल प्रदान करना है, जो उनके सर्वांगीण विकास में मदद करता है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को बाहरी दुनिया के लिए तैयार करते हैं, सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं और उन्हें विभिन्न अनुभवों के माध्यम से प्रेरित करते हैं।विभागाध्यक्ष और इस कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ.सुनित शर्मा ने कहा कि इन आयोजनों में भाग लेने से छात्रों में नेतृत्व गुण और आत्म-विश्वास बढ़ता है, जो उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है।कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय पाल, प्रो.माधवी एवं डॉ. ज्योति गहलोत ने प्रतिभागियों की सराहना की और निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्होंने नवीनता, प्रस्तुतीकरण के तरीके, आत्मविश्वास के स्तर, पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन आदि के आधार पर विद्यार्थियों को परखा।इस प्रतियोगिता में बी. बी.ए. तृतीय वर्ष से मोहिनी ने प्रथम स्थान, बीकॉम प्रथम वर्ष से महेश एवं योगेश की टीम और बीकॉम द्वितीय वर्ष से अमित एवं तुषार की टीम ने द्वितीय स्थान व बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष से कशिश और बी.बी.ए. प्रथम वर्ष से चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।बीकॉम तृतीय वर्ष से आशी एवं नैंसी की टीम और बी.बी.ए. तृतीय वर्ष से वंश को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को विभाग की ओर से प्रणाम पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रो. राजेश बाला, प्रो. रूहानी शर्मा,प्रो. करुणा सचदेवा,प्रो.निशा गुप्ता,प्रो. रीना,प्रो. रुचिका बत्रा,प्रो. मनीत कौर, प्रो. जागृति और प्रो.निशा गोयल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच का संचालन प्रो.सोनिया विरमानी द्वारा किया गया।सभी शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने सभी का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो.साक्षी मुंजाल,प्रो.आकांक्षा शर्मा, प्रो.आंचल , प्रो रूबी, प्रो.अन्नु मौजूद रहे।

Comments