“एक पौधा मां के नाम” मुहिम के तहत पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय में यूथ रेड क्रॉस यूनिट और एनएसएस यूनिट के द्वारा “एक पौधा मां के नाम” मुहिम के तहत पौधारोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम चलाया गया। इस मुहिम के तहत पानीपत मॉडल टाउन गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आई बी पी जी कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी,कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ कुसुम, कालेज एनएसएस और यूथ रेड क्रॉस के विद्यार्थियों द्वारा 50 पौधे लगाए गए। इसी के साथ गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों को 500 पौधों का वितरण भी किया गया। प्रबंधक समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने कहा कि वर्तमान भारत ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रहा है इससे बचने के लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक पौधारोपण किया जाए वन क्षेत्र को बढ़ाया जाए। कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सकता है। फ्रेश ऑक्सीजन की कमी लोगों को अब महसूस होने लगी है शहर में विकास के नाम पर हुई पेड़ों के अंधाधुंध कटाई ने जहां शहर की तस्वीर बदली वहीं लोगों के लिए ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ी समस्या खड़ी कर दी। भारत को आने वाले समय में अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है। यूथ रेड क्रॉस के संयोजक डॉ जोगेश ने कहा कि हम सबको अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम दस पौधे जरूर लगाने चाहिए। इस बढ़ती हुई ग्लोबल वार्मिंग के जिम्मेदार हम खुद ही हैं और ऐसे में पर्यावरण को स्वच्छ रखना भी हमारी ही जिम्मेदारी है। एनएसएस के संयोजक डॉ. नरवीर ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाने के लिए और बीमारियों से बचने के लिए पौधे लगाना जैसे काम खुद के प्रयास किए जाने से संभव हो पाएगा। इस अवसर पर डॉ सुनित शर्मा, डॉ निधान सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ नीतू और स्कूल सदस्य मिस शीला आदि ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया ।

Comments