Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


एक ड्रेन का उदघाटन और दो का शिलान्यास किया विधायक ढांडा ने

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 24, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 24 जून। ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक ड्रेन का उदघाटन और दो का शिलान्यास किया। महराणा, बिंझौल, डाहर व सोंधापुर के ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज हर क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। आज केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुसार लोगों को घर बैठे ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी ने बताया कि आज विधायक द्वारा जिन ड्रेनों को पक्का करने के कार्य का शिलान्यास किया गया, उनमें नोहरा ड्रैन बुर्जी 34000 से 47000 पर पक्का करने के कार्य पर 3 करोड़ 17 लाख की लागत आएगी। महराणा ड्रैन बुर्जी 0 से 3900 पर  पक्का करने के कार्य पर 15 लाख 50 हज़ार लागत आएगी। विधायक ने नोहरा ड्रैन बुर्जी 17500 से 21000 का उदघाटन किया जिस पर 79 लाख रुपये की राशि खर्च हुई है।

Comments