समालखा स्थित अनाज मण्डी में विधायक मनमोहन भड़ाना ने फहराया ध्वज.
BOL PANIPAT : समालखा, 26 जनवरी। 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर समालखा स्थित अनाज मण्डी में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना ने ध्वज फहराया। उन्होंने आमजन को शुभ संदेश दिया व परेड का निरीक्षण किया। समारोह में विभिन्न टुकडिय़ों ने मार्च पास्ट किया।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने अपने सम्बोधन में 76वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 75 वर्ष पहले सन 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हम सभी को समान न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता का अधिकार मिला।
उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलम्पिक-2020 में देश के 126 प्रतिभागियों में से हरियाणा प्रदेश के 32 खिलाडियों ने भाग लिया। भारत के 1.3 प्रतिशत क्षेत्रफल व 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा का ओलम्पिक खेलों में 50 प्रतिशत से अधिक मेडल का योगदान रहा है। टोक्यो ओलम्पिक 2020 में देश को प्राप्त 07 पदकों में से प्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण, 1 रजत तथा 2 कांस्य पदक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि हमने गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश को लाल डोरा मुक्त बनाना व महिलाओं के लिए आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए एक-तिहाई राशन डिपो महिलाओं को देने का प्रावधान किया है। ‘अटल किसान मजदूर कैंटीन’ व वीटा बिक्री केन्द्रों का संचालन भी महिलाओं को सौंपा गया है।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हरियाणा में सडक़ों का सुधार और नई सडक़ों का निर्माण किया गया है। आज प्रदेश का हर जिला नेशनल हाईवे से जोड़ा गया है। केएमपी-केजीपी जैसी आधुनिक परियोजनाओं के बाद अब हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर भी बन रहा है और दिल्ली के सरायं काले खां से करनाल तक आरआरटीएस रेल लाइन भी स्थापित की जा रही है। इन सब परियोजनाओं के पूरा होने से प्रदेश की जनता को बहुत लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2014-15 में खाद्यान्न उत्पादन 153.54 लाख टन था, जो कि वर्ष 2023-24 में बढकऱ 208.80 लाख टन हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आरंभ की गई थी, जिसके अन्तर्गत साल में तीन बार 2000-2000 रुपये की तीन किस्त किसान परिवार को उपलब्ध करवाई जाती है। हरियाणा के किसानों की शत प्रतिशत फसलों की एमएसपी पर खरीद की जा रही है। प्रदेश में 72 सिविल अस्पतालों, 122 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, 532 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और 2734 उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। बिजली विकास की धुरी होती है। औद्योगिक एवं घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली की मांग को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 2014-15 में 54.91 लाख से बढकऱ 80.56 लाख हो गई है। राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट, खेदड़, हिसार में 7250 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट की अतिरिक्त अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यमुनानगर में 800 मेगावाट का प्लांट लगाया जाएगा।
मनमोहन भड़ाना ने कहा कि पंचायतों, नगर निगम और पालिकाओं में भी पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण को बढ़ाया गया। वर्तमान में पंचायती राज संस्थाओं के लिए बीसी-ए वर्ग में 8 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान था, अब बीसी-बी वर्ग के लिए भी 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। शहरी स्थानीय निकायों में बी.सी.-बी वर्ग के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग हमारी अर्थव्यवस्था का मूल आधार है। हमने हरियाणा के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। हमने प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया है। आज हरियाणा में निवेशकों को ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां निर्धारित अवधि में देना सुनिश्चित किया गया है। आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। हरियाणा राज्य के बस बेड़े में अक्टूबर, 2014 से अक्टूबर, 2024 तक 753 पुरानी बसों को तबदील करते हुए नई स्टैण्डर्ड बसें शामिल की गई हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे हिंसा एंव भेदभाव मुक्त वातावरण में विकास प्रक्रिया में बराबरी का योगदान देते हुये शान से रहे सकें तथ बच्चों की अच्छी देखभाल के साथ एक सुरक्षित वातावरण दे सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गिरते लिंगानुपात रोकने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 22 जनवरी, 2015 को पानीपत की ऐतिहासिक धरा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ‘ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। सरकार के प्रयासों से अब 10 वर्षों बाद प्रदेश का लिंगानुपात 861 से बढकऱ 910 पहुंच गया है। इसमें और सुधार के संजीदगी से प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक मनमोहन भड़ाना ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए प्रतिज्ञा लेनी होगी और आने वाली पीढिय़ों के लिए बेहतर भविष्य बनाना होगा। हम मिलकर भारत देश को एक मजबूत राष्टï्र बनाएंगे। हम सब मिलकर सशक्त भारत विकसित भारत का निर्माण करेंगे। सभी नागरिकों को संविधान के प्रति सजग करेंगे और सबको समान रूप से जीने का अवसर प्रदान करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एसडीएम समालखा अमित कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments