पानीपत में शुरू हुई नई ई- बस में विधायक प्रमोद विज ने किया सफर. यात्रियों से जाना उनका अनुभव।
BOL PANIPAT :- बीते दिनों हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए चालू की गयी ई- बस में शहरी विधायक प्रमोद कुमार विज ने अपने पुराने बस अड्डे से नए बस अड्डे तक ई बस में सफर किया I सफर के दौरान विधायक ने यात्रियों से उनके अनुभव जाने एवं सुझाव लिया और यात्रियों को सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट और जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया I विधायक को छात्राओं ने भी बस सेवा को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देते हुए बस पास बनवाने एवं किराया कम करने की मांग की विधायक ने सफर कर रही छात्राओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात करके किराया कम करवाने हेतु आश्वासन दिया एवं महिलाओं- बुजुर्गों एवं दिव्यांगों हेतु सीट रिजर्व कराने का भी विधायक ने यात्रियों को आश्वासन दिया।विधायक ने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद है कि उनके द्वारा य़ह नेक सौगात पानीपत वासियों को दी गई है, जिससे आम जन का जीवन आसान हुआ है I
बजट पर भी की चर्चा
विधायक ने बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत अंतरिम बजट सर्वस्पर्शी, समावेशी, दूरदर्शी, सभी वर्गों का ध्यान रखने वाला, देश की दशा-दिशा तय करने वाला एवं 2047 के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट है।
यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग को समर्पित बजट है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, निवेश, अधोसंरचना को लेकर विशेष प्रावधान किए गए हैं। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को चरितार्थ कर रहा है। इस ऐतिहासिक बजट के लिये आदरणीय प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री का पानीपत विधानसभा समेत हरियाणा और देश की जनता की ओर से धन्यवाद करते हैं।

Comments