घर से जैवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. 10 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 08 मई 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने बिंझौल गांव में घर में चोरी करने वाले आरोपी को पीपल मंडी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनू निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक पीपल मंडी में घुम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सोनू पुत्र लाल बाबू निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 18 जनवरी को दिन के समय बिंझौल गांव में एक मकान में घूसकर सोने व चांदी के जैवरात चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना माडल टाउन में विकास निवासी बिंझौल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी में बिंझौल गांव निवासी विकास पुत्र शेरसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जनवरी को सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह और असकी पत्नी अपने काम पर चले गए थे। बच्चे स्कूल से लोटे तो घर के ताले टूटे मिले। बच्चों ने फोन कर उन्हे जानकारी दी। उन्होंने घर पहुंचकर सामान चैक किया तो संदूख में रखा सोने का एक टीका, चांदी की पायल, पैंडल, 2 जोड़ी चुटकी व 2 अंगूठी नही मिली। विकास की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर सौरभ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी सोनू से खुलासा हुआ उसने चोरी किये जैवरात राह चलते अज्ञात युवक को 22 हजार रूपये में बेच दिए। आरोपी ने चोरीशुदा जैवरात बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 10 हजार रूपये बरामद कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments