Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार का बड़ा कदम, आधुनिक कृषि यंत्रों से बदलेगी किसानों की तक़दीर: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 31, 2026 Tags: , , , , ,

-हरियाणा में खेती को मिलेगा आधुनिक रूप, किसानों को 50% तक अनुदान

-किसानों के लिए बड़ी राहत, आधुनिक कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी

-किसान योजना का लाभ लेने के लिए 16 फरवरी तक करें आवेदन

BOL PANIPAT , 31 जनवरी। हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की खेती को आधुनिक, सरल और किफायती बनाने के उद्देश्य से सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के तहत किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों की खरीद पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाएगा।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि राज्य सरकार किसानों को नई तकनीक से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और श्रम लागत कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। SMAM योजना किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

डॉ. दहिया ने कहा कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन जिला स्तर पर गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

डॉ. दहिया ने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती में उत्पादकता बढ़ेगी, समय की बचत होगी और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। हरियाणा सरकार किसानों के हित में ऐसी योजनाओं के माध्यम से खेती को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ आत्मा राम गोदारा ने बताया कि चयनित किसान विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत अपनी पसंद के कृषि यंत्र निर्माता से मोलभाव कर कृषि यंत्र खरीद सकता है, जिससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता के यंत्र उचित मूल्य पर मिल सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी, निर्धारित की गई है। इच्छुक किसान एवं कृषि यंत्र निर्माता www.agriharyana.gov.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान उप- निदेशक कृषि या सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 भी जारी किया गया है। उपायुक्त डॉ दहिया ने किसानों से अपील की कि वे समय रहते आवेदन करें और इस योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

Comments