Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


कारबंकल उत्‍सव का उत्‍साह. आज सुनंदा शर्मा नचाएंगी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 11, 2025 Tags: , , , , , ,

-पाइट में एनआइटी के निदेशक और पानीपत की मेयर ने किया प्रेरित

BOL PANIPAT : समालखा – एनआइटी के निदेशक डॉ.अजय कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षक ही बच्‍चों की जिंदगी बदलते हैं। उन्‍हें सही रास्‍ते पर लाते हैं। हम माता-पिता की तरह अपने शिक्षक का भी ऋण नहीं उतार सकते। वह यहां पानीपत इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्‍नॉलोजी में कारबंकल उत्‍सव में बतौर मुख्‍य अतिथि बोल रहे थे। पानीपत की मेयर कोमल सैनी विशिष्‍ट अतिथि रहीं।
मेयर कोमल सैनी ने कहा कि छात्र जीवन दोबारा लौटकर नहीं आएगा। इसलिए जितना ज्ञान यहां से हासिल कर सकते हैं, कर लें। अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करें। यह ध्‍यान रखें कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता। वाइस चेयरमैन राकेश तायल ने कहा कि 12 अक्‍टूबर रविवार को सटार नाइट होगी, जिसमें पंजाबी स्‍टार सुनंदा शर्मा आएंगी। नायसा फैशंस की ओर से भी फैशन शो की प्रस्‍तुति होगी।
पहले दिन छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्‍न प्रतिसपधाएं हुईं। सोलो डांस में संयम, ड्यूएट डांस में संयम और गीतांजलि प्रथम रहे। पोएट्री में निखिल, स्‍टोरी नैरेशन में मोक्षी, ड्यूएट गायन में दिव्‍यांशु एवं शशि विजेता रहे। एनआइटी के निदेशक डॉ.अजय कुमार शर्मा की पत्‍नी, खालसा कॉलेज आफ इंजीनियरिंग अमृतसर की निदेशक डॉ.मंजू शर्मा, मेयर कोमल सैनी के पति दिनेश सैनी, पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल, सचिव सुरेश तायल, बोर्ड सदस्‍य शुभम तायल, निदेशक डॉ.शक्ति कुमार, डीन डॉ.जेएस सैनी, डीन डॉ.बीबी शर्मा ने विजेताओं को सम्‍मानित किया।

Comments