नामचर्चा घर मे साफ सफाई अभियान चलाकर की नामचर्चा आयोजित
BOL PANIPAT : बापौली, 13 फरवरी (प्रीती शर्मा) : कुराड स्थित नामचर्चा घर पर महापरोपकार रहमोकरम माह के उपलक्ष्य तथा पूज्य गुरू जी के पेरोल पर आने की खुशी मे नामचर्चा आयोजित की तथा साफ सफाई भी की । जिसमे बापौली ब्लॉक की साध सगंत ने भजन श्रवण किया तथा नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर सगंत ने पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए जा रहे 138 मानवता भलाई के कार्यो पर चलते रहने तथा जरूरतमंदो की हर सम्भव मदद करते रहने की प्रतिज्ञा भी की।
इस कार्यक्रम मे सनौली खुर्द महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढाई तथा उन्होने कहा कि सच्चे सोदे की सगंत का भलाई कार्यो को करने मे सबसे अग्रणी स्थान है । इस अवसर ब्लॉक के सुभाष ,जयकुमार,त्रिलोक, बेदीराम, गोपीराम, अरुण, महेंद्र, मोहित, रणधीर, विनोद, दिपू , गुलाब, राजेश, जयनारायण व ओमी, सरोज, रानी, शकुंतला, सुदेश आदि मौजूद थे।

Comments