पानीपत में एमएएच सैल खोलने के लिए जगह की आवश्यकता
BOL PANIPAT , 3 मार्च। औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के श्रम आयुक्त डी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पानीपत में एमएएच सैल खोलने के लिए 1500 से 2000 स्कवेयर फिट जगह की आवश्यकता है जिसमें दो से तीन कमरे बने हो, शौचालय, बिजली व पानी की व्यवस्था हो और साथ ही एक एम्बूलैंस को खड़ी करने की जगह हो। इच्छुक आवेदक आगामी तीन दिनों तक अपना आवेदन लघु सचिवालय स्थित उप निदेशक, औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, कमरा नम्बर-502 में जमा करवा सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 8813000292, 9991502654 व 0180-2651724 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments