Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पोषण अभियान में लोगों की भागीदारी बढ़ाने की जरूरत: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 18, 2023 Tags: , , , , ,

पोषण अभियान के तहत डीसी ने की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

BOL PANIPAT , 18 मई। गत वर्षों से केन्द्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान के तहत डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जिला स्तरीय समीक्षा बैठकी की। उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोषण अभियान एवं महत्वपूर्ण अभियान है ताकि बच्चों व महिलाओं का सही पोषण हो तथा वे कुपोषण का शिकार न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धरातल स्तर पर लोगों को पोषण संबंधी जागरूक करने के लिए और अधिक तेजी से काम करें।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों की बैठकों, स्कूलों में पोषण संबंधी जानकारी देना निरंतर सुनिश्चित करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर्स के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पोषण के संबंध में लोगों को पूरी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए और तेजी से कदम उठाए जाएं। इस अभियान केे माध्यम से गर्भवती महिला को नियमानुसार निर्धारित टीकाकरण पोष्टिïक आहार तथा उपचार आदि पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर पोषण अभियान की जिला समन्वयक  डॉ. श्रेया मिढ्ढïा सहित सभी संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments