Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


सुरक्षा कर्मी के 20 पदों को भरने के लिए पानीपत जिले में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा : रितु चहल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 25, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 जून। जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार विभाग द्वारा सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड कम्पनी (एस.आई.एस) के माध्यम से सुरक्षा कर्मी के 20 पदों को भरने के लिए पानीपत जिले में भर्ती शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 27 जून को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला सचिवालय स्थित जिला रोजगार विभाग, चतुर्थ तल, कमरा नम्बर – 420 में यह भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता, न्यूनतम दंसवी पास और जिनकी उम्र 19 से 40 साल, लम्बाई 168 सेंटीमीटर और वजन 54 से 95 किलो तक हो अपने सम्बंधित दस्तावेजों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण संख्या सहित सहित उक्त स्थल पर समय अनुसार पंहुचकर भर्ती शिविर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी के लिए नियुक्ति स्थान जिला पानीपत, सोनीपत व करनाल रहेगा।  

Comments