Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध खनन का कार्य करने वालों पर अब प्रशासन कसेगा शिकंजा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT ,8 मार्च: खनन एवं भू भाग हरियाणा के महानिदेशक एम.के. पांडू रंग के निर्देश व जिला उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में अवैध खनन को रोकने के लिए विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। जिला खनन अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि शनिवार के दिन समालखा बापौली व जीटी रोड पर वाहनों की चेकिंग का कार्य किया गया।
उन्होंने बताया कि अवैध खनन का कार्य करने वालों को किसी भी तरह से बक्सा नहीं जाएगा उनके चालान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अवैध खनन को रोकने को लेकर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है।

Comments