आई.बी.(पी.जी.)कॉलेज की एनएसएस इकाई ने मनाया “स्वच्छता ही सेवा” अभियान
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज की एन.एस.एस. इकाई ने 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा धूमधाम से मनाया। इस दौरान कई रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने इस अवसर पर कहा, “स्वच्छता न केवल हमारे जीवन का आधार है, बल्कि यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने जिस समर्पण और ऊर्जा से इस अभियान में भाग लिया है, वह सराहनीय है और यह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।”
17 सितम्बर को अभियान की शुरुआत एक भव्य रैली से हुई। यह रैली कॉलेज प्रांगण से प्रारंभ होकर रेड लाइट चौक, जवाहर मार्केट और इन्सार तक निकाली गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने स्थानीय निवासियों को स्वच्छता का महत्व और कचरे को उचित स्थान पर डालने के लिए प्रेरित किया।
24 सितम्बर को एन.एस.एस. दिवस मनाया गया। एन.एस.एस. प्रोग्राम ऑफिसर खुशबू और स्वयंसेविका वंशिका (बी.ए. तृतीय वर्ष) तथा स्वयंसेवक मनोज (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। आर.के. सदन में आयोजित सेमिनार और सम्मान समारोह में वर्ष 2024-25 की गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ. आनंद ने तीनों प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय स्तर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी एनएसएस इकाई द्वारा किया गया, जिसमें 60 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। डॉ. सुनीता रानी इस प्रतियोगिता की संयोजिका रहीं। प्रतियोगिता के नतीजे इस प्रकार रहे :
प्रथम स्थान – कोमोनिका (एम.एफ.ए. प्रीवियस, कॉलेज ऑफ आर्ट्स, दिल्ली विश्वविद्यालय) – नकद पुरस्कार ₹700
द्वितीय स्थान – नगीना, BCA III, RGGCW BHIWANI, CBLU – नकद पुरस्कार ₹500
तृतीय स्थान – मानसी सैनी, B.Sc Non Medical III, Govt. College for girls sector 14 (Gurugram)– नकद पुरस्कार ₹300
27 सितम्बर को “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायक डॉ. मोनिका और डॉ. नीतू मनोचा रहीं। स्वयंसेवकों ने बहुत ही अच्छे तरीके से यह समझाया की बाहरी स्थानों की सफाई के साथ-साथ मन को साफ़ रखना भी जरूरी है । मंच संचालन का कार्य स्वयंसेविका पूजा ने किया। प्रतियोगिता के नतीजे इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान – ईशा, बीबीए प्रथम
द्वितीय स्थान – देवव्रत, बीसीए तृतीय
तृतीय स्थान – दिशा (बी.ए द्वितीय)और नीतू (बी.ए द्वितीय) (संयुक्त रूप से)
2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत की शपथ लेकर इस अभियान का समापन किया। स्वयंसेवकों ने शपथ ली कि भारत के नागरिक होने के नाते वह अपने घर, मोहल्ले, विद्यालय और कार्यस्थल को स्वच्छ रखेंगे। कचरा इधर-उधर नहीं फेंकेंगे और दूसरों को भी ऐसा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। स्वच्छता को अपनी आदत बनाएंगे और स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

Comments