लघु सचिवालय प्रांगण में शहीदों की याद में अधिकारियों व कर्मचारियों ने रखा दो मिनट का मौन
BOL PANIPAT , 30 जनवरी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जिन शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था उन शहीदों की स्मृति में लघु सचिवालय के प्रांगण में डीसी सुशील सारवान सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों, विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अवसर पर तथा स्वतंत्रता संग्राम में जिन वीर शहीदों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था, उन ज्ञात-अज्ञात सभी शहीदों को दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी जाती है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर लघु सचिवालय के प्रांगण में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी,अतिरिक्त सीईओ रविन्द्र मलिक,डीआईओ मुकेश चावला,डीएसपी संदीप कुमार, डीआईपीआरओ कुलदीप बांगड़ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Comments