Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी कार्य में गंभीरता लाएं और कार्य के पूर्ण होने पर उसकी प्रगति रिर्पोट और फोटोज़ को अपलोड करें : प्रभाकर कुमार वर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 13, 2024 Tags: , , , ,

-हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने किया चुलकाना व महराणा के अमृत सरोवर का निरीक्षण
-वैज्ञानिकों ने अमृत सरोवरों के पानी के सैंपल भी लिये

BOL PANIPAT , 13 जून। हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार वर्मा ने वीरवार को चुलकाना व महराणा में निर्मित किये जा रहे अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने कहा कि जिन तालाबों पर कार्य किया जा रहा है उन पर ध्यान देकर और गति देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमृत सरोवर के बनने के बाद उन पर बहुत ही शानदार सुविधाएं प्रदान की जाएगी।
प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे कार्य में और गंभीरता लाएं और कार्य के पूर्ण होने पर उसकी प्रगति रिर्पोट और फोटोग्राफ को अपलोड करें।
उन्होंने बताया कि वे अगले माह शहरी क्षेत्र में निर्मित किये जा रहे तालाबों की प्रगति की समीक्षा करेंगे व उनका अधीक्षण करेंगे। इस मौके पर उनके साथ आये वैज्ञानिक अविनाश शारदा ने चुलकाना के तालाबों की सैंपलिंग ली। इस मौके पर उनके साथ एसडीओ सर्वजीत, एसडीओ धर्मेन्द्र बराड़, कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक, कार्यकारी अभियंता ललित आदि मौजूद रहे।

Comments