Wednesday, September 16, 2026
Newspaper and Magzine


लाडो लक्ष्मी योजना के तहत अब सालाना 1 लाख 80 हजार इनकम वाली महिलाएं भी होंगी कवर: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2026 Tags: , , , , ,


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से वीरवार को करेंगे योजना का दूसरे चरण का शुभारंभ

जिला पानीपत की 97 हजार महिलाओं को होगा फायदा,पहले से ही जिला की 33 हजार 48 महिलाएं ले रही हैं इस योजना का फायदा।

BOL PANIPAT, 16 सितंबर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वीरवार को महेंद्रगढ़ से लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे इस योजना के तहत अब सालाना 1 लाख 80 हजार सालाना इनकम वाली महिलाएं भी कवर होंगी। पहले इस योजना में सालाना एक लाख इनकम तक की महिलाएं ही शामिल की गई थी।
         
डीसी डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जो महिलाओं को स्वावलंबी और उनके आर्थिक जीवन को ऊपर उठाने का काम कर रही है। इस योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महेंद्रगढ़ से वीरवार को करेंगे।
         
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलौड ने बताया कि इस योजना में पानीपत जिला की करीब 97 हजार महिलाएं कवर होंगी। इन महिलाओं को चिन्हित कर लिया गया है। इसके पहले चरण में जब यह योजना शुरू की गई उस समय से 33 हजार 48 महिलाएं पहले से ही इस योजना का लाभ ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत प्रति माह 2100 रुपए सम्मान राशि महिलाओं को देने का प्रदेश सरकार द्वारा प्रावधान किया गया है।
       
डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस योजना का लाभ वीरवार को दोपहर 1 बजे के बाद जब यह योजना का शुभारंभ होगा तब से मिलना शुरू हो जाएगा इसके लिए महिलाएं अपने एंड्रॉयड मोबाइल से लाडो लक्ष्मी ऐप डाउनलोड कर उस पर आवेदन कर सकती हैं। इसके साथ-साथ किसी भी सीएससी और सरल केंद्र पर जाकर भी यह आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी सीएससी और सरल केंद्रों को भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि इस योजना के तहत जो भी महिलाएं आवेदन के लिए आए उन्हें प्राथमिकता प्रदान करें।

Comments


Leave a Reply