अधिकारी समाधान शिविर को औपचारिकता न समझें, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
जनता समाधान शिविर में प्रशासन दिखा पूरी गंभीरता के साथ सक्रिय, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में जनता समाधान शिविर बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत मंच
फरियादी की समस्या का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता: अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे
जनता समाधान शिविर में प्रशासन ने मौके पर लिया शिकायतों पर संज्ञान: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह
जनता समाधान शिविर में अधिकारियों ने सुनी जन समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
BOL PANIPAT , 7 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेशभर में उपमंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे जनता समाधान शिविरों के प्रति आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में आयोजित जनता समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर प्रशासन ने गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ सुनवाई की।
शिविर में उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर सरकार और आमजन के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान तय समय सीमा में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए, ताकि लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो। उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कहा कि अधिकारी शिकायतों को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे ने शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जनता समाधान शिविर आमजन को एक ही मंच पर अपनी समस्याएं रखने का अवसर प्रदान कर रहे हैं, जिससे लोगों को त्वरित राहत मिल रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर निर्धारित समय में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा और न्याय के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और किसी भी शिकायतकर्ता को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हो। इस मौके पर प्रार्थी सोमनाथ वासी उरलाना कला ने उनकी इंक्रीमेंट वेरिफिकेशन करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी सपना रानी ने सफाई कर्मी के संदर्भ में प्रशासन से नौकरी का अनुरोध किया।
जनता समाधान शिविर में गुरुवार को विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 समस्याएं प्राप्त हुईं, जिन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीआरओ कन्व लाकड़ा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments