वायु सेना में अग्निवीर के लिए 31 मार्च तक करें ऑनलाइन पंजीकरण
BOL PANIPAT , 25 मार्च : भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय वायु सेना ने अग्निपथ स्कीम के अंतर्गत होने वाली अग्निवीर वायु चयन परीक्षा के लिए अविवाहित लड़के-लड़कियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक आवेदनकर्त्ता 31 मार्च की शाम 5 बजे तक वैबसाइट अग्निपथवायुडॉट सीडीएसीडॉट इन पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
इस संबंध में उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायु सेना में चयन निष्पक्ष और पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर होता है इसलिए ऐसे सभी व्यक्तियों से बचना चाहिए, जो एजैंट के रूप में कार्य करते हैं तथा भर्ती या चयन की जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के लिए पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए उपरोक्त वैबसाइट पर लॉगिन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। आवेदन करने के लिए आवेदनकर्त्ता का जन्म 26 दिसम्बर, 2002 से 26 जून, 2006 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच होना अनिवार्य है। ऑनलाइन परीक्षा 20 मई तक ली जाएगी।

Comments