Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीजी पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समाधान में अधिकारी लाये तेजी: उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 11, 2024 Tags: , , , , ,

-एक हजार शिकायतों में से बची 40 शिकायतों का भी करे निदान

BOL PANIPAT, 11 दिसंबर। जिला सचिवालय के सभागार में बुधवार को उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पीजी पोर्टल पर आने वाले शिकायतों का समाधान तत्काल करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हमें कोई भी शिकायत बिना समाधान के न रहे इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
    उपायुक्त ने बताया कि ज्यादातर समस्याएं तहसीलदार, रेड क्रास, तहसीलदार, एसडीएम पानीपत, एसडीएम समालखा, एलडीएम, बीडीपीओ से संबंधित है। कुल एक हजार शिकायतों में से 40 बचती है। ज्यादातर का समाधान हो चुका है। उन्होंने समस्याओं के समाधान में ओर तेजी लाने के आदेश दिए।

Comments