निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े और चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन करें अधिकारी : जिला निर्वाचन अधिकारी
BOL PANIPAT : 19 मार्च । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े और चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन करें ताकि चुनाव प्रक्रिया सहज और सरल रूप से सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि इस बारे अधिकारी समय-समय पर जारी चुनाव आयोग की हिदायतों पर प्रतिदिन निगरानी रखें।
उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी सभी अधिकारी लोगों को जागरूक भी करें। मतदाता जागरूकता (स्वीप) के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जाएं।

Comments