गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत द्वारा ‘नो नशा नेंशन’ कैंपेन के तहत 101 कुंडीय हवन का आयोजन.
BOL PANIPAT : गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, पानीपत द्वारा ‘नो नशा नेंशन’ कैंपेन के तहत 101 कुंडीय हवन का आयोजन किया एवं ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगे को सलामी दी । आर्य समाज की यूथ विंग, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आर्य युवा समाज योगी सूरी के निर्देशानुसार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर दिनांक 26 जनवरी 2026 को 101 कुंडीय हवन का आयोजन किया। समाज के नैतिक ताने-बाने के लिए खतरा बने ड्रग्स के खतरे से लड़ने और आखिरकार इसे खत्म करने के लिए जो योगी सूरी द्वारा ‘नो नशा नेशन’ कैंपेन शुरू किया गया है। इस कैंपेन को साकार करने के उद्देश्य हेतु स्कूल के बच्चे और अध्यापकगण अपना सहयोग दे रहे हैं और इस गंभीर समस्या का उन्मूलन करने के लिए हर संभव प्रयासरत है। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन वीरों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि समाज से बुराइयों का उन्मूलन करें और इस मुहिम को साकार करने में डीएवी संस्था का सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज के नैतिक ढाँचे को मज़बूत करने और युवा पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Comments