शिवरात्रि के उत्सव पर बम भोले के जयकारों से गूंजा प्रांगण
BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवोत्सव का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया गया । इसमें कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा दूसरी तक के नन्हे मुन्ने बच्चे जिनमें कीरत, विहान, अर्जुन आराध्या, हरसिफत शिव व माता पार्वती के परिधानों में बहुत खूबसूरत नजर आए । उन्होंने अपने नृत्य व गानों से सबका मन मोह लिया ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धा व आस्था को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और कहा कि अगर हम कोई भी कार्य श्रद्धा व आस्था से करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा । शिव बाबा सब की मनोकामना पूरी करेंगे ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments