खेत से टेम्परेरी गार्ड रूम चोरी के मामले में एक आरोपी गिफ्तार.
BOL PANIPAT : 06 जुलाई 2024, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने खुखराना गांव में खेत में रखे टेम्परेरी गार्ड रूम चोरी के मामले में नामजद एक आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमित निवासी खुखराना के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में नीरज पुत्र घनश्याम निवासी माडल टाउन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने खुखराना निवासी केशो देवी पत्नी फुल सिंह व उसके बेटे अमित से अगस्त 2022 में गांव में 3 कनाल 1 मरला 3 सरसाई जमीन खरीदी थी। दोनों ने जमीन के पैसे लेने के बाद रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। इस बारे उसने माननीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया हुआ है। माननीय न्यायालय ने फरवरी 2024 मे उसके हक में जमीन का स्टे किया हुआ है। जमीन पर वह काबिज है और उसने टेम्परेरी गार्ड रूम रख खेत के चारों तरफ पोल लगवाए थे। 10 जून को अमित अपनी मां बिरमती व 7/8 अन्य युवकों के साथ बगैर उसकी अनुमति के खेत में घुसा और खेत में रखे टेम्परेरी गार्ड रूम को सामान सहित उठा कर ले गए। इसके बाद 24 जून को दोनों ने अन्य के साथ मिलकर कटीली तार व पोल को उखाड़कर फैक दिया और जमीन पर ट्रैक्टर चलावा दिया। थाना पुराना औद्योगिक में नीरज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अमित को खुखराना गांव के नजदीक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments