गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहा एक आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 12 अक्तूबर 2022, देशराज कॉलोनी में गत दिनों कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र सुखीबर की गोली मारकर हत्या के मामलें में फरार चल रहे एक आरोपी को थाना तहसील कैंप पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान साधु पुत्र महासिंह निवासी देशराज कालोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम को मंगवार साय आरोपी के बरसत रोड पर गंदा नाला के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो टीम ने दबिस देते हुए आरोपी को काबू किया।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी साधू ने परिवार के आरोपी सदस्यों अन्य के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया की वह 5 अक्तूबर की साय देशराज कॉलोनी में संदीप के साथ खड़ा था, इसी दोरान बिजेंद्र वहा पर आया । संदीप के साथ बिजेंद्र की किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। बाद में बिजेंद्र वहा से चला गया था। इसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
इंस्पेक्टर फूलकुमार ने बताया गहनता से पूछताछ व फरार अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस टीम ने आरोपी साधू को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र पुत्र सुखबीर ने शिकायत देकर बताया था कि कालोनी में उनकी भैंसो की डेयरी है। करीब 1 साल पहले कालोनी निवासी प्रवीन पुत्र सुनील के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। प्रवीन ने इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू, सुनील, राकेश मिन्टू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू, संदीप व चार पांच अन्य युवकों के साथ 5 अक्तूबर की देर रात घर में घुसकर उसके पिता सुखबीर को चोट मारी। वह भाई बिजेंद्र, मोनू व दिनेश पिता सुखबीर को साथ लेकर प्रवीन के घर इसका उलहाना देने के लिए गए थे। गली में पहुंचते ही प्रवीन, साधु, संदीप व इनके परिवार की अन्य ओरतों ने छत से हमारे उपर ईटों से हमला कर दिया। बचाव करते हुए वह भागने लगे तो प्रवीन ने डोगा गन से व साधु ने देसी पिस्तौल से उनके उपर फायरिंग कर दी। गोली भाई दिनेश की छाती व कंधों में लगी। दिनेश को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था की आज सभी को खत्म कर देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार उक्त वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़क के लिए थाना तहसील कैंप पुलिस व सीआईए की टीमें आरोपियों के संभावित ठीकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठीकाने बदल कर छुपकर रह रहे है। थाना तहसील कैंप पुलिस टीम को मंगलवार साय फरार आरोपी साधु के बरसत रोड पर गंदा नाला के पास घुमने बारे गुप्त सूचना मिली तो टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए आरोपी साधु को काबू करने मे कामयाबी हासिल की।

Comments