Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय पाई दिवस के अवसर पर ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 16, 2024 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत में गणित विभाग के द्वारा ” राष्ट्रीय (पाई) दिवस ” के  अवसर पर ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश के विभिन्न महाविद्यालयों से छात्र छात्राओं ने  भाग लिया। गणित हमारी सटीकता एवं सही गति से गणना करने की योग्यता का विकास करता है। यह मापन की प्रक्रिया की समझ का विकास करने के साथ-साथ यंत्रों की शुद्धता से उपयोग करने के आवश्यक कौशलों का भी विकास  करता है। प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग   ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से बच्चों में नई कुशलताओं का सृजन  होता हैं उनमें ज्ञान और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डा. अर्पणा गर्ग ने कहा कि क्विज का इस्तेमाल आमतौर पर छात्रों के मूल्यांकन के लिए किया जाता है। यह प्रतियोगिता आत्म मूल्यांकन  में  मदद करती है। आज के समय में इस तरह की प्रश्नोत्तरी बहुत ज्ञानवर्द्धक और चुनौतीपूर्ण रहती है। इन्द्रा गांधी (पीजी) महिला महाविद्यालय , कैथल की निशा शर्मा प्रथम व आईबी (पीजी) महाविद्यालय की आंचल द्वितीय और शिवानी, दयाल सिंह महाविद्यालय ,करनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. कनक शर्मा , प्रो. पूनम गुप्ता, प्रो. मनीष , प्रो. कोमल , प्रो. सुमित, प्रो. भावना, प्रो. कीर्ति एवं प्रो. प्रियंका द्वारा किया गया।

Comments