Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला भू-तल कैन्टीन की खुलेआम नीलामी 26 मार्च को: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 23, 2026 Tags: , , , , ,

-बोली करने को लेकर प्रशासन ने की पूरी तैयारी

-50 हजार रुपए धरोहर राशि अनिवार्य

-बोली प्रक्रिया, प्रशासन ने जारी किया विस्तृत नोटिस

BOL PANIPAT , 23 फरवरी। प्रशासन द्वारा सचिवालय के भू-तल परिसर स्थित कैन्टीन को ठेके पर दिए जाने के लिए सार्वजनिक नीलामी का नोटिस जारी किया गया है। यह कैन्टीन 1 मार्च 2026 से निर्धारित अवधि तक ठेके पर दी जाएगी। बोली प्रक्रिया 26 मार्च  को दोपहर 3 बजे जिला सचिवालय सभागार में लेखाधिकारी, उपायुक्त कार्यालय की निगरानी में संपन्न होगी।

    उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी में भाग लेने से पूर्व 50 हजार रुपये की धरोहर राशि ( ड्राफ्ट) उपायुक्त के नाम जमा करवानी होगी। यह राशि नीलामी के दिन ही समय से पूर्व जिला नाजर शाखा, उपायुक्त कार्यालय (प्रथम तल, कमरा नं. 109) में जमा करानी अनिवार्य होगी।

प्रशासन के अनुसार, सफल बोलीदाता को स्वीकृत बोली राशि का एक-चौथाई भाग मौके पर ही जमा कराना होगा। नीलामी को स्वीकार या अस्वीकार करने का अंतिम अधिकार उपायुक्त पानीपत के पास सुरक्षित रहेगा। नीलामी की अन्य शर्तें मौके पर ही स्पष्ट की जाएंगी।

उपायुक्त  डॉ. दहिया ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी ताकि योग्य एवं इच्छुक व्यक्तियों को समान अवसर मिल सके।

Comments