विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. महाविद्यालय की बायोलॉजिकल एसोसिएशन और रेड रिबन क्लब के द्वारा विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग के कुछ छात्र- छात्राओं ने इस भयावह रोग के बारे में व्याख्यान दिए। कैंसर कैसे होता है, इसको कैसे पहचाना जा सकता है या बढ़ने से रोका जा सकता है। प्राध्यापक अंजुश्री और भावना मलिक ने अलग-अलग स्वरूपों के बारे में बताया कि कैंसर के कारण क्या-क्या हो सकते हैं और उनके रोकथाम के उपाय क्या हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारे देश में हर चार व्यक्ति में से एक व्यक्ति की मौत कैंसर के कारण होती है। उन्होंने बताया कि कैंसर धूम्रपान करने से शराब पीने से और अनहाइजीनिक फूड खाने से हो सकता है। प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने अपने संदेश में कहा कि विश्व स्तर पर इस रोग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह कार्यक्रम वृहद स्तर पर किया जाता है और इसका मकसद है कि लोगों को इस तरह की गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी दी जाए। इस अवसर पर संयोजक डॉ. निधान सिंह ने भी विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आप सभी जीव विज्ञान के शिक्षार्थी होने के नाते कुछ तथ्यों को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं और दूसरों को भी जागरूक कर सकते हैं। हम सभी का यह कर्तव्य है कि जीवन विनाशक इस रोग के विषय में अधिक जानकारी प्राप्त करें और जरूरतमंद को बताएं। इस अवसर पर सह संयोजक प्रो. पवन कुमार के अलावा प्रो. रजनी, प्रो. मोनिका, प्रो. किरण, श्री राममेहर शर्मा, पंकज, ओमपाल और श्रीमती नीलम ने भी आयोजन में सहयोग दिया।

Comments