नगर निगम आम चुनाव पानीपत के रिटर्निंग अधिकारी होगे पानीपत एसडीएम ब्रहम प्रकाश. डीसी ने नगर निगम के चुनाव को आयोजित करने के लिए नियुक्त किए सहायक रिटर्निंग अधिकारी
BOL PANIPAT , 7 फरवरी। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने हरियाणा नगर निगम निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 21 के उपनियम 3 व 4 के निहित प्रावधान व राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम पानीपत के सभी वार्डो में आम चुनाव 2025 को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पानीपत नगर निगम में 26 वार्ड है, इन सभी 1 से 26 वार्डो के लिए मेयर व पाषर्द चुनाव के लिए पानीपत एसडीएम ब्रहम प्रकाश (मो.नं. 9416337797) को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार पानीपत तहसीलदार विरेन्द्र गिल (मो.नं. 9466335908) मेयर चुनाव के लिए एआरओ, राज्य परिवहन निगम महाप्रबंधक विक्रम कम्बोज (मो.नं. 9896019878) को वार्ड 1 से 5 के पार्षद चुनाव के लिए, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार (मो.नं. 9992766166) को वार्ड 6 से 10 के पार्षद चुनाव के लिए, जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सुल्तानिया (मो.नं. 9416005566) को वार्ड 11 से 15 के पार्षद चुनाव के लिए, युएचबीवीएन (शहरी) के कार्यकारी अभियंता सुरेश हुड्ïडा को वार्ड 16 से 20 के पार्षद चुनाव के लिए, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा को वार्ड 21 सेे 26 के पाषर्द चुनाव के लिए अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त आईटीआई प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार (मो.नं. 9467409507) को बतौर अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारी रिजर्व रखा गया है।

Comments