Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाल निषेध दिवस पर पैटिंग प्रतियोगिता आयोजित

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 12, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 12 जून। बाल श्रमिक एवं पुनर्वास केंद्र शिव नगर में सोमवार को बाल निषेध दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने कार्यक्रम की शुरूआत की व बेहतरीन उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि बाल श्रम अपराध है। हमें इसको लेकर जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में मेहनत करने वाले ही कामयाब होते हैं हमें बच्चों का हौसला बढ़ा कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिये।
इस मौके पर एक पैटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें पहले स्थान पर रहे केंद्र के देवराज को, द्वितीय स्थान पर रहे बबलू और तृतीय स्थान पर रहे आबिद को शिक्षा किट देकर मुख्यातिथि ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष पदमा, रानी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता वार्डन सोमदत्त और सुपर वाईजर मनोज मौजूद रहे।

Comments