Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


पटवारी 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया


BOL PANIPAT : पानीपत जिला राजस्व अधिकारी (DRO) कार्यालय में तैनात एक पटवारी को राज्य चौकसी ब्यूरो के द्वारा 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी पटवारी ने कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी ।

विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित ने बताया कि DRO कार्यालय में साल 2016 से पटवारी संदीप सैनी निवासी गांव चुलकाना कार्यरत था। हाल ही में नेशनल हाईवे पर एक परिवार की सरकार ने जमीन एक्वायर की थी, इस जमीन का मुआवजा आना बाकी था। परिवार के चार भाइयों का करीब 4 लाख 68 हजार मुआवजा पेंडिंग था। परिवार के लोग मुआवजे को लेकर कार्यालय में लगातार चक्कर काट रहे थे। इस बीच उन्होंने पटवारी संदीप से यह काम जल्दी करवाने की गुहार भी लगाई। आरोप है कि पटवारी ने उन लोगों से कागजी कार्रवाई जल्द पूरी करने की एवज में 45 हजार रुपये की मांग की थी।

जिसके बाद पीड़ित विजिलेंस कार्यालय पहुंचे और विजिलेंस विभाग को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पटवारी को रंगे हाथ पकड़ने का जाल बिछाया गया । DC से परमिशन लेकर कई सरकारी गवाह इसमें तैयार किए गए और मौके पर रेड कर पटवारी को 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया । रिश्वतखोर पटवारी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Comments