Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


रैंप पर बिखरी सृजन की आभा: आर्य कॉलेज के ‘सिनर्जिक-2026’ में फैशन और इंटीरियर डिजाइनिंग का अद्भुत जलवा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 11, 2026 Tags: , , , ,

⁃ ये केवल फैशन शो नहीं, आत्मनिर्भर होते युवाओं के सपनों की उड़ान है- डॉ. गुप्ता

BOL PANIPAT , शनिवार 6 अप्रैल, 2026, आर्य पी.जी कॉलेज के बी.वोक टेक्स टाइल एवं फैशन डिजाइनिंग और होम साइंस विभाग द्वारा आज छठें ‘सिनर्जिक-2026’ फैशन शो एवं प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कॉलेज के ओ.पी.शिंगला सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम ने फैशन, सृजनात्मकता और तकनीकी कौशल के अद्भुत समन्वय को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र शिंगला ने शिरकत की, वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ.जगदीश गुप्ता ने की। होम साइंस विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. संतोष टिक्कू ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे वीरेंद्र शिंगला ने विद्यार्थियों के कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा, “आपके डिज़ाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं ने कचरे से सजावटी वस्त्र, हाथ से बुनाई वाले परिधान और ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग कर अद्भुत कलेक्शन प्रस्तुत किया। यह प्रदर्शनी और फैशन शो विद्यार्थियों के लिए उद्योग के तजुर्बे को समझने का एक महत्वपूर्ण मंच है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा, “यह कार्यक्रम हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और मेहनत का जीता-जागता प्रमाण है। ‘सिनर्जिक’ का नाम ही सहयोग और सृजन का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारा कॉलेज यूजीसी द्वारा ‘कॉलेज विद पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस’ की उपाधि से सम्मानित है, और इस तरह के आयोजन उत्कृष्टता की इस परंपरा को और मजबूत करते हैं। उन्होंने बताया कि 2014 में देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमने पानीपत शहर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कॉलेज में बी.वोक टेक्सटाइल एवं फैशन डिजाइनिंग कोर्स की शुरुआत की उन्होंने कहा कि इन कोर्स के पास आउट विद्यार्थी या तो किसी मल्टी नेशनल कंपनीयों में काम कर रहे हैं या अपना ख़ुद व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन कोर्स  का सलेब्श भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को आर्य कॉलेज ने बना कर दिया हुआ है जिसे विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में यही सिलेबस पढ़ाया जा रहा है जो कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। अंत में उन्होंने कहा ये केवल फैशन शो नहीं, आत्मनिर्भर होते युवाओं के सपनों की उड़ान है।

विभागाध्यक्षा डॉ. टिक्कू ने बताया, “इस बार के फैशन शो का विषय ‘सतत फैशन और भारतीय हस्तशिल्प का पुनरुत्थान’ रहा। उन्होंने बताया कि फैशन शो के कुल चौबीस राउंड में विद्यार्थियों द्वारा ख़ुद डिजाइन किए गए कपड़ों का अपने अपने मॉडल्स के माध्यम से प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शनी के विषय में बताया कि विद्यार्थियों ने घर के वेस्ट रखे सामान से बहुत खूबसूरत सजावटी सामान तैयार किया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने थीम-आधारित रैंप वॉक, पारंपरिक और कॉन्टेम्पररी वस्त्रों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में तैयार किए गए हैंडबैग, आभूषण, होम डेकोर और परिधानों को खूब सराहा गया।
इस अवसर पर आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की उपाचार्या अनुभा गुप्ता, कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. गीतांजलि साहनी, डॉ. मीनल तालस,प्राध्यापक विवेक गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा, डॉ. नीलु खालसा, प्राध्यापक माणिक गुप्ता, डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. वर्षा, सोनम, यशिका, नेहा, अलका, कोमल, भारती,समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, संकाय सदस्य और फैशन उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

Comments