Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


पौधारोपण से आने वाली पीढिय़ों का होगा भविष्य मजबूत: डीएसओ डी.एस.हुडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 3, 2025 Tags: , , , , ,

-ग्रीन पानीपत मिशन वृक्षारोपण अभियान लगातार प्रगति की ओर

-1 लाख पौधारोपण तक निरंतर जारी रहेगा पौधारोपण अभियान: संदीप जिंदल

-मिशन के तहत विभिन्न स्थानों पर किया गया पौधारोपण

BOL PANIPAT , 3 सितंबर। जिला प्रशासन और नगर  निगम के सफल प्रयास से ग्रीन पानीपत मिशन को सफल बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास के तहत पौधारोपण किया जा रहा है।  इस कड़ी में बुधवार को शिवाजी स्टेडियम, मॉडल टाउन और डीएवी स्कूल हुडा सेक्टर 12 में ग्रीन पानीपत मिशन के तहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में जिला खेल अधिकारी डी. एस. हुड्डा और वार्ड 20 से पार्षद तरुण गांधी ने भाग लेकर पौधारोपण किया।

    जिला खेल अधिकारी ने शिवाजी स्टेडियम में पौधारोपण करते हुए कहा कि आने वाली पीढियां को हरा भरा वातावरण प्रदान करने के लिए पौधारोपण करना जरूर करें।

  पार्षद तरुण गांधी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण का आधार हैं। हर व्यक्ति यदि एक-एक वृक्ष लगाने का संकल्प ले तो पानीपत प्रदूषण मुक्त होकर हरियाली से सराबोर हो जाएगा।

    कार्यक्रम के संयोजक संदीप जिंदल (एडवोकेट) ने कहा कि यह मिशन केवल एक दिन का नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में 200 पौधे और लगाए जाएंगे।

    डॉ. हेमा रमन ने बताया पर्यावरण संरक्षण को लेकर वे लगातार कार्य कर रही है। भविष्य में भी वो पौधारोपण कर लोगों को इस दिशा में प्रयास करने का सकारात्मक संदेश देती रहेगी।

डीएवी स्कूल हुडा की प्रधानाचार्यों  रेखा ने इस मिशन के लिए उपायुक्त डॉ .विरेंदर कुमार दहिया, निगम कमिश्नर डॉ पंकज, मेयर कोमल सैनी, संयोजक संदीप जिंदल एडवोकेट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सलुजा, रचित जग्गा, दिवाकर मेहता, एवं मुकेश मास्टर, नरेश वर्मा  सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और वृक्षारोपण कर हरियाली का संकल्प लिया।

Comments