Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


अंग्रेजी में कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 22, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बी.ए. प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर के लिए अंग्रेजी में कविता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया बच्चों ने अपना साहस एवं आत्मविश्वास दिखाया | बच्चों ने बेटियों नामक कविता एवं आज के युग की नारी नामक भाषण पर अपने अति सुंदर विचार रखें |

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने इस प्रतियोगिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में सहायक होती है | इस मौके पर डॉ. निधि मल्होत्रा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई |

प्रतियोगिता का आयोजन बी.ए.  प्रथम वर्ष की इंचार्ज प्रो. स्माइली ने करवाया | अंत में कार्यक्रम की सफलता पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने अंग्रेजी विभाग के सदस्यों को बधाई दी | 

Comments