Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


-पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 सितम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में शनिवार को शहर भर में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें विधानसभा आम चुनाव को जिला में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में कराने का संदेश दिया।

फ्लैग मार्च जिला सचिवालय से आरंभ होकर जीटी रोड सेक्टर 13/17 कट, बरसत रोड, सब्जी मंडी रोड, रंजन चौक, सलारगंज गेट, किला क्षेत्र, वार्ड 11 चुंगी, सनौली रोड, बबैल नाका, थाना चांदनी बाग चौक, मदर टेरेसा, सेक्टर 11/12 मार्केट, एंजल मॉल जीटी रोड, अनाज मंडी कट पर समापन हुआ। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

-आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य अराजक तत्वों में भय बनाए रखना व आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना है, ताकि वे निर्भीक होकर अपना मतदान कर सकें। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों को बिना किसी डर भय के चुनाव प्रकिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन से यह भी ही अपील की गई है कि मतदान के दौरान अगर कोई व्यक्ति उन्हें प्रभावित करे तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।
किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव में भाग ले। यदि उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पडे़ तो वे तुरंत पुलिस प्रशासन को डायल 112 पर सूचित करें। साथ ही उन्होंने असामाजिक तत्वों को साफ तौर से आगाह किया है कि अगर चुनाव में किसी तरह से विध्न डालने की मंशा रखते हैं तो संभल जाए, वरना उनके खिलाफ़ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व अर्धसैनिक बल के जवानों को चुनाव के दौरान कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश दिए है। नाकाबंदी कर वाहनों व व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान अवैध शराब व कैश पकड़ा जा रहा है। चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है।

-सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा कि मतदाता पूरी निडरता के साथ अपने विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जहा भी क्रिटिकल व वल्नरेबल मतदान केंद्र हैं, वहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिला पुलिस के खुफिया विभाग द्वारा संदिग्ध किस्म के लोगों पर तथा सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। आमजन शरारती, असामाजिक तत्व व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी, सभी थाना प्रबंधक, जिला व अर्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहें।

Comments