Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध देसी पिस्तौल सहित अलग-अलग स्थान से दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सोमवार की साय सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थान पर दंबिस दे दो आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए-टू पुलिस की एक टीम सोमवार साय अभियान के तहत गश्त के दौरान गांव जाटल में बस स्टेंड के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक युवक गांव सुताना की और से पैदल आते दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। आरोपी की पहचान रवि उर्फ मोहित पुत्र सुरेश निवासी नारा के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी से गहनता से पुछताछ की तो खुलासा हुआ वह दोस्तो में रौब दिखाने के लिए कुछ दिन पहले उक्त अवैध देसी पिस्तौल बिहार से 10 हजार रुपए में खरीद कर लाया था। असला तस्कर के ठीकानों का पता लगाने व गिरफ्तार करने के लिए आरोपी रवि को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

इसी प्रकार सीआईए-टू पुलिस की एक दूसरी टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर अनांज मंडी से रिंकू पुत्र यादराम निवासी चिडाना सोनीपत हाल किरायेदार मुखीजा कॉलोनी पानीपत को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी से की गई पुलिस पुछताछ में खुलासा हुआ की उसने दोस्तों में रौब दिखाने के लिए कुछ महीने पहले उक्त अवैध देसी पिस्तौल गुड़ बेचने वाले एक अज्ञात युवक से 2 हजार रूपए में खरीदा था। गिरफ्तार आरोपी रिंकू के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी रिंकू को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments