UG और PG के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया.
BOL PANIPAT : जी टी रोड स्थित,आई बी (पी जी) महाविद्यालय, पानीपत में “कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ” के तत्वावधान में एक अंतर-विभागीय “पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन कला , विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी UG और PG के विद्यार्थियों के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता का विषय “कानूनी अधिकार व कर्तव्य” रहा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून अधिकारों व कर्तव्यों से परिचित कराना था। इस प्रतियोगिता में, महाविद्यालय के 65 विद्यार्थियों नें भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणाम निम्न रहे:
1. प्रथम स्थान – जय गहलोत, बी.कॉम ऑनर्स (द्वितीय वर्ष),
2. द्वितीय स्थान – मनीषा (बी. ए. तृतीय वर्ष) एवं सौरभ (बी. सी. ए. प्रथम वर्ष )
3.तृतीय स्थान – आंचल देवी (बी. ए. अंग्रेजी ऑनर्स प्रथम वर्ष) एवं ईशमीत कौर (बी. बी. ए. द्वितीय वर्ष)
4. सांत्वना पुरस्कार: निशु शर्मा (बी. ए. तृतीय वर्ष) ,वृंदा (बी. बी. ए. प्रथम वर्ष) एवं नेंसी (बी. ए. प्रथम वर्ष) ।
इस अवसर पर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के सफल प्रदर्शन पर प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ निधि मल्होत्रा को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में सभी लोगों के लिए ‘मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों’ की व्यवस्था की गई है, जरूरत है उनके प्रति जागरूक होने की। हमारा संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कानूनी प्रणाली के अंतर्गत सभी के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाए। महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. शशि प्रभा के प्रतिभागियों के सफल प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कानूनी अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इनके बीच एक स्वाभाविक सा संबंध होता है। सभी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान होना आवश्यक है | प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ निधि मल्होत्रा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के कौशल की प्रशंसा की और उन्हे आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अधिकारों से तात्पर्य है कि मनुष्य को कुछ आजादी मिलनी चाहिए जबकि कर्तव्यों से तात्पर्य है कि व्यक्तियों पर समाज के प्रति कुछ जिम्मेदारियां हैं जिन्हें निभाना उनका मुख्य कर्तव्य है। इस प्रतियोगिता में डॉ. शशिप्रभा, सोनिया, डॉ. निधि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में “कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ” के सभी सदस्यों डॉ जोगेश, खुशबू , डॉ. पूनम गुप्ता, सुखजिंदर सिंह, रितिका, करुणा और सुश्री रेखा शर्मा का मुख्य योगदान रहा ।

Comments