Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 18, 2024 Tags: , , , , , ,

-19 जून को पायलट रिहर्सल व मैराथन दौड़ का होगा आयोजन.

BOL PANIPAT , 18 जून। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 21 जून को शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 जून को पायलट रिहर्सल के साथ साथ योग मैराथन का भी शानदार आयोजन किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों व संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में भाग लेगें। शिक्षा विभाग से 2600 विद्यार्थियों व अध्यापकों के अलावा शुगर मिल से 200 और विभिन्न आंगनवाड़ियों से 200, पुलिस विभाग से 200 से ज्यादा कर्मचारियों और खेल विभाग से 200 तथा पतंजलि योग समिति से 200 के करीब साधकों के भाग लेने की संभावना है।
उपायुक्त ने बताया कि योग मैराथन में 300 बच्चे भाग लेगें। योग मैराथन का आयोजन सवेरे 6:30 बजे शिवाजी स्टेडियम के मुख्य द्वार से किया जाएगा। इसमें 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। आयुष विभाग के डॉ. संजय ने बताया कि 19 जून को 7 बजे पायलट रिहर्सल आयोजित की जा रही है जिसमें जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की भागीदारी रहेगी।

Comments