Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के हित को ध्यान में रख कर की अनेक योजनाएं शुरू: हरपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 25, 2023 Tags: , , , , , ,

-विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षण

BOL PANIPAT , 25 दिसंबर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत वार्ड 2 व वार्ड 5 में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम मे बतौर मुख्यअतिथि नागरिकों को संबोधित करते हुए पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा ने कहा की सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना शुरू करके हर गरीब व्यक्ति के हित में कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मान निधि के तहत किसानो को 6हजार प्रति वर्ष सहायता राशि देकर उनका सम्मान किया है। इससे उनका जीवन स्तर भी ऊंचा उठा है ।
उन्होंने कहा कि जो गरीब आदमी हैं जिसका बिजली का बिल बहुत ज्यादा है तो सरकार ने योजना चलाई है जिससे उपभोक्ता 3600 रुपए जमा कर करके अपना बिजली का बिल माफ करवा सकते हैं ।

सरकार ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए उनकी पेंशन बैंक में डलवा दी ताकि बुजुर्गों को बैंकों के चक्कर ना काटने पड़े और उन्होंने यह आश्वासन भी दिया के आज जो यह विकसित भारत की यात्रा आप लोगों के बीच में आई है यह मोदी जी का सपना है कि हमने 2047 तक भारत को हर हाल में एक विकसित राष्ट्र बनाना है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर गरीब का ख्याल रखते हुए उनके लिए एक से बढ़कर एक कल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की है । अन्तिम पंक्ति के मनुष्य है को भी इन योजनाओ का लाभ मिले इस लक्ष्य को लेकर यह यात्रा प्रारं भ की है।
उन्होंने कहा कि अब युवाओं को योग्यता व मेरिट के आधार पर यु नौकरी दी जा रही है। अब बिना पर्ची के और बिना खर्चे के नौकरी मिलती है। बच्चों द्वारा किए गए प्रोग्राम को भी खूब सराहा और बच्चों को कहा कि आप खूब पढ़े और लिखें ताकि मेरा भारत और आपका परिवार विकसित हो जाए । उन्होंनेे स्टॉलो का निरीक्षण कर कुछ दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी जन संवाद के माध्यम से सुनी।

Comments