प्रधानमंत्री सोमवार 30 मई को कोविड-19 के दौरान हुए अनाथ बच्चों को वितरित करेंगे हेल्थ कार्ड व प्रमाण पत्र
BOL PANIPAT , 29 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई सोमवार को सुबह 9.45 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इस दिन पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत कोविड-19 से प्रभावित लाभार्थी अनाथ बच्चों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हेल्थ कार्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए जिला बाल संरक्षण अधिकारी निधि गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन एक अन्य पीएम बाल सेवा योजना के तहत दस लाख रुपये का लाभ बच्चों के खाते में जमा करेंगे। पीएम बाल सेवा योजना के तहत बच्चों के बैंक खातों 18 वर्ष के बाद राशि म्योचर होगी और बच्चे की 23 वर्ष की उम्र के बाद यह राशि उन्हें ब्याज सहित मिलेगी।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसमें उपायुक्त सुशील सारवान द्वारा जिला के 5 बच्चों को हेल्थ कार्ड वितरित करेंगे।

Comments