आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता: उपायुक्त
BOL PANIPAT, 24 अगस्त। उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार नई सोच, समावेशी दृष्टिकोण व ईमानदारी से निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। ऐसी अनेक योजनाएं हैं जिनका वर्तमान में गरीबों लोगों को लाभ मिल रहा है। आयुष्मान योजना के तहत पात्र परिवारों को सस्ती, सुलभ व आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है।
उपायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपये वार्षिक आय किया गया है। जिले के लोगों ने इसका स्वागत कि या है। इन परिवारों को 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष प्रति परिवार उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। जिले के लोगों को सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपस्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही है।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोले जा रहे हैं । प्रत्येक जिला में एक मेडिकल कॉलेज खोलना का सरकार का लक्ष्य है।

Comments