Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


101 हस्तियों को सम्मानित करेगा राह ग्रुप फाउंडेशन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 23, 2026 Tags: , , ,

 “एक्सप्लोर इंडिया” अभियान के तहत 11 जून से 14 जून तक आयोजित होगा “ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड-2026”

25 मई शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे आवेदन,

BOL PANIPAT । सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन द्वारा “एक्सप्लोर इंडिया” अभियान के तहत देशभर की 101 प्रेरणादायक हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था की ओर से 11 जून से 14 जून 2026 तक पंचकूला, चंडीगढ़ और मोरनी हिल्स में “ग्लोबल रोल मॉडल अवार्ड-2026” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति, खेल, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए राह ग्रुप फाउंडेशन के नेशनल चेयरमैन नरेश सेलपाड़, वाइस चेयरमैन सुरेश क्रांतिकारी, रामनिवास वर्मा, राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार सुदेश चहल पूनिया व हरियाणा प्राइमरी स्कूल के एसोसिएशन के अध्यक्ष व राह क्लब हरियाणा के उपाध्यक्ष तरुण सुहाग ने बताया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाला एक विशेष सांस्कृतिक उत्सव भी होगा। कार्यक्रम का आयोजन “हरियाणा एक और हरियाणवी एक” थीम के तहत किया जाएगा, जिसमें हरियाणवी संस्कृति, लोक कला और भाईचारे की झलक विशेष रूप से देखने को मिलेगी।

इस क्षेत्र की हस्तियों को मिलेगा सम्मान :-

राह ग्रुप फाउंडेशन के इस सम्मान समारोह में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, रक्तदान, ग्राम विकास, पत्रकारिता, कला, खेल, रोजगार सृजन और नशा मुक्ति जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों एवं समाजसेवी संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। चार दिवसीय इस आयोजन में हरियाणवी संस्कृति का विशेष आकर्षण देखने को मिलेगा।

तीन शहरों को नजदीक से देखने का मौका :-

इस चार दिवसीय आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को पंचकूला, चंडीगढ़ और मोरनी हिल्स के अनेकें दशर्नीय स्थलों के साथ-साथ रॉक गार्डन, रोज गार्डन, माता मनसा देवी मंदिर और यादविंद्रा गार्डन सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों के भ्रमण का अवसर भी मिलेगा। साथ ही मोरनी हिल्स में नेचर वॉक, ट्रैकिंग और टिक्कर ताल जैसी प्राकृतिक जगहों का आनंद भी प्रतिभागी ले सकेंगे।

25 मई तक होंगे आवेदन :-

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि अवार्ड हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 शाम पांच बजे तक निर्धारित की गई है। व्यक्तिगत प्रतिभागियों के साथ-साथ संस्थाएं और सामाजिक संगठन भी आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी इस लिंक पर आवेदन कर सकते हैं: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSe2sOLPNmoypgtUR6zzrjV7rQ9SHaQrTMKXJlJRE6jYSz6Brw/viewform?usp=dialog । चयनित अवार्डियों की सूची मई माह के अंतिम सप्ताह में जारी कर दी जाएगी।

कार्यक्रम में नहीं होंगे पारंपरिक वीआईपी मुख्य अतिथि :-

राह ग्रुप फाउंडेशन के चेयरमैन नरेश सेलपाड़ ने बताया कि इस कार्यक्रम में पारंपरिक “मुख्य अतिथि संस्कृति” से अलग हटकर वास्तविक सामाजिक नायकों को मंच दिया जाएगा। प्रत्येक अवार्डी को अपने संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों को साझा करने का अवसर मिलेगा, ताकि युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सके।

Comments


Leave a Reply